More
    Homeराज्यराजस्थानकई जिलों में आज तेज अंधड़-मेघगर्जन के साथ होगी बारिश

    कई जिलों में आज तेज अंधड़-मेघगर्जन के साथ होगी बारिश

    जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में प्री मानसून का असर नजर आया। बीते गुरुवार को जयपुर झुंझुनू दौसा समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार ज्यादातर जिलों का तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। राजस्थान में आगामी कुछ दिनों तक आंधी बारिश के आसार बने रहेंगे। वैसे तो राजस्थान में आंधी बारिश के चलते तापमान में कमी आई है और हीट वेव से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है लेकिन इसके बावजूद हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। मौसम केंद्र जयपुर की जानकारी के अनुसार 14 जून से 20 जून तक पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिनों तक और वहीं पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 4 से 5 दिनों तक आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है।

    20 जून से बढ़ेंगी प्री मानसून की गतिविधियां 

    मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक राजस्थान में 20 जून से प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके चलते पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की जानकारी के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में राजस्थान की पूर्वी भागों में कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश वहीं उत्तरी भागों में हीट वेव दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के उत्तरी पूर्वी भागों में मेघगर्जन और आंधी बारिश की गतिविधियां दोपहर के बाद होने के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन दोपहर के बाद आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

    कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

    प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते मौसम में नमी घुलने लगी है। ऐसे में उमस बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारां, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, झुंझुनू और चूरू जिले में हीट वेव लू के साथ कुछ देर बरसात हो सकती है

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here