More
    Homeराज्यराजस्थान नए कॉलेजों की राज्य सरकार समीक्षा कर जांचेगी उपयोगिता : उप मुख्यमंत्री

     नए कॉलेजों की राज्य सरकार समीक्षा कर जांचेगी उपयोगिता : उप मुख्यमंत्री

    अलवर. राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान खोले गए नए कालेजों की राज्य सरकार समीक्षा कर रही है। आगामी 5—10 दिनों में समीक्षा का कार्य पूरा कर छात्रों को शिक्षण की बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान नए खोले गए कॉलेजों की उपयोगिता की जांच की जाएगी।
    अलवर जिले के हल्दीना में राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री बैरवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने बिना उपयोगिता जांचे ही आनन— फानन में नए कॉलेज खोल दिए। पिछली सरकार ने नए कॉलेज तो खोल दिए, लेकिन उनमें पढ़ाने के लिए शिक्षक एवं अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं कराए। इस कारण नए खोले गए ज्यादातर कॉलेज उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे थे। इस कारण राज्य सरकार ने आनन— फानन में खोले गए कॉलेजों की समीक्षा करने का निर्णय किया है। समीक्षा के दौरान सरकार देखेगी की उनकी वहां कितनी उपयोगिता है। नए घोषित कॉलेजों में कितने छात्रों का प्रवेश रहा है, शिक्षकों की उपलब्धता कितनी है और शिक्षण के संसाधन पूरे है या नहीं। समीक्षा के दौरान कॉलेज की उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, उनके लिए शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। सरकार शिक्षा संबल योजना में विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था कर रही है। आगामी सेशन में बेहतर शिक्षा की सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि सरकार राज्य में नई शिक्षा लागू करने के लिए कार्य कर रही है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान खोले गए नए महाविद्यालयों की समीक्षा करने की बात कही थी। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से भी वर्तमान राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बयानबाजी की गई थी

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here