More
    Homeराजस्थानअलवरपानी की समस्या से परेशान महिला—पुरुषों ने किया प्रदर्शन

    पानी की समस्या से परेशान महिला—पुरुषों ने किया प्रदर्शन

    अलवर.शहर में इन दिनों पानी की समस्या से लोग परेशान हैं।  ईडब्ल्यू एस बुधविहार में पानी की समस्या से जूझ रही महिला व पुरुषों ने   सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय पार्षद व जलदाय विभाग पानी की समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। सरकारी टैंकरों से डलवाए जा रहे पानी में भी भेदभाव हो रहा है।

    पानी की समस्या से परेशान प्रदर्शन कर रही महिलाओ में भारी आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि ईडब्ल्यू एस बुधविहार में करीब डेढ़ महीने से लोगो के घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। पानी की समस्या के चलते स्थानीय लोग काफी परेशान है। और नलों से पानी आने का इंतजार कर रहे है। इस गर्मी में पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोग अपने अपने घरो में प्राइवेट टैंकर मंगवा कर अपना काम चला रहे है। लोगो ने कहा कि निजी प्राइवेट पानी का टैंकर भी पांच सौ रुपए से कम नहीं आ रहा है। ऐसे में कहा तक पानी का टैंकर डलवाए। महिलाओ ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पार्षद के माध्यम से पानी का टैंकर डलवाए जा रहे है। परंतु पार्षद पानी डलवाने में भेदभाव बरत रहा है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद जितेन्द्र सैनी द्वारा ईडब्ल्यूएस बुध विहार में पानी का टैंकर नहीं डलवाए जा रहे है। इससे लोगों में भारी रोष है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here