More
    Homeदेशसरिस्का से फिर आई खुशखबरी, बाघों का कुनबा बढकर 43 हुआ, अब...

    सरिस्का से फिर आई खुशखबरी, बाघों का कुनबा बढकर 43 हुआ, अब बाघिन एसटी— 17 के साथ दिखे तीन शावक

    अलवर. सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर अब 43 ​हो गई है। अब बाघिन एसटी—17 के साथ तीन नए शावक अकबरपुर रेंज में कैमरा टैप में दिखाई दी है।  सरिस्का में अब 11 मेल टाइगर, 14 फीमेल टाइगर और 18 शावक हैं। अब सरिस्का में अब बाघों का कुनबा बढ़ कर  43 का हो गया है। वन मंत्री संजय शर्मा सहित वन्य जीव प्रमियों ने सरिस्का में निरंतर बढ़ रही बाघों की संख्या पर खुशी जताई है।

    सरिस्का की अकबरपुर रेंज में बाघिन एसटी— 17 के साथ कैमरा टैप में तीन शावक दिखाई दिए हैं। सरिस्का में पिछले 4 महीने में 13 नए शावक मिले हैं। इससे पूर्व गत 13 मार्च को बाघिन एसटी—12 तीन शावकों के साथ नजर आई थी। गत 30 मई को बाघिन एसटी—22 के साथ 4 शावक कैमरा टैप में दिखाई दिए थे। साथ ही बाघिन एसटी— 12 का एक और शावक कैमरा टैप में दिखाई दिया। वहीं 29 मई को बाघिन एसटी— 27 के साथ दो शावक नजर आए थे। वहीं 11 जून को बाघिन एसटी—17 के साथ तीन और नए शावक दिखाई दिए हैं। यानी 13 दिनों में सरिस्का को 10 नए शावक मिले हैं। सरिस्का में लगातार दिख रहे नए शावकों पर वन्यजीव प्रेमियों ने खुशी जताई है।

    सरिस्का में निरंतर बढ़ रहा है बाघों का कुनबा

    सरिस्का में बाघों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। नए शावकों के जन्म होने के बाद सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़कर 43 हो गया है। सरिस्का प्रशासन की ओर से बाघिन व उनके शवों को पर नजर रखी जा रही है। सरिस्का की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अभी बाघिन एसटी—17 अकबरपुर रेंज में मूवमेंट कर रही है।

    सरिस्का हो रहा बाघों से खुशहाल

    राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में निरंतर बाघों का कुनबा बढ़ने पर खुशी जताई है। सरिस्का में बाघों की बेहतर मॉनिटरिंग के चलते बाघों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। नए शावक सरिस्का का भविष्य है। आगामी समय में सरिस्का टाइगर रिजर्व में युवा बाघों का राज होगा। इससे सरिस्का की ख्याति बढ़ने के सा​थ ही अलवर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here