More
    Homeराज्यराजस्थाननवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं: शिक्षा मंत्री मदन...

    नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

    जयपुर. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया। शिक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी में सभी स्टालों पर जाकर बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मॉडल की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर सराहना की।

    उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिलावर ने कहा कि नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएगी। प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने धरती के बढ़ते तापमान को रोकने ​के लिए 8 अगस्त को आयोजित होने वाले अमृत पर्यावरण महोत्सव में योगदान देकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here