More
    Homeमनोरंजनहंसी का ओवरडोज़ फिर लौटेगा, कपिल शर्मा जल्द शुरू करेंगे शो का...

    हंसी का ओवरडोज़ फिर लौटेगा, कपिल शर्मा जल्द शुरू करेंगे शो का चौथा सीजन

    मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ 2 को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. बड़े पर्दे के साथ-साथ कपिल ओटीटी पर भी धूम मचाते हुए नजर आएंगे. दरअसल बात ये है कि उनके कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन का ऐलान हो चुका है. आइए जानते हैं कि नए सीजन की शुरुआत कब से होगी?

    कपिल शर्मा सालों तक टीवी के जरिए अपनी कॉमेडी से देश-दुनिया के दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं. हालांकि बीते कुछ सालों में कपिल ने टीवी का दामन छोड़कर ओटीटी का दामन थाम लिया था. वो अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर ला चुके हैं. जबकि अब इसका चौथा सीजन दस्तक देने जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने बुधवार, 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम हैंडल से इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स शेयर की हैं |

    कब शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4?

    नेटफ्लिक्स  ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया. इसमें कपिल हमेशा की तरह ही अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने दावा किया है कि कपिल को इस तरह से पेश किया गया है जैसा उन्हें पहले नहीं देखा गया है. कपिल शो में अलग-अलग गेटअप में कॉमेडी भी करते हुए नजर आ रहे हैं |

    नेटफ्लिक्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”संक्षेप में, इंडिया के मस्तीवर्स में आपका स्वागत है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन 20 दिसंबर से रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.” ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडया यूजर्स खुशी से झूम उठे हैं और नए सीजन को हिट बता रहे हैं |

    पूरी टीम ने मचाया धमाल

    एक बार फिर से कपिल शर्मा का साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे मशहूर कॉमेडियंस देते हुए नजर आएंगे. कपिल के अलावा उनकी पूरी टीम वीडियो में एक के बाद एक जोक्स से एंटरटेनमेंट और हंसी का ओवरडोज देती हुई नजर आ रही है |

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here