More
    Homeदेश95 हार का सच...राहुल गांधी की कांग्रेस को क्यों मिल रही है...

    95 हार का सच…राहुल गांधी की कांग्रेस को क्यों मिल रही है लगातार शिकस्त? जाने कांग्रेस की हार के कारण

    नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म है। कांग्रेस जहां लगातार 'वोटचोरी' के आरोप लगा रही है, वहीं विपक्ष दावा कर रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 95 चुनाव हार चुकी है। ऐसे दावों को समझने से पहले राहुल गांधी चुनाव प्रदर्शन और उनकी राजनीतिक यात्रा को जानना जरूरी है।

    राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2007 में वे कांग्रेस के महासचिव बने और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई की जिम्मेदारी संभाली। 2013 में उपाध्यक्ष बने और 2014 में कांग्रेस के अनौपचारिक प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में चुनाव लड़े। 2017 में पार्टी अध्यक्ष बने, लेकिन 2019 की हार के बाद पद छोड़ दिया। 2024 में वे लोकसभा में नेता विपक्ष बने।

    राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी की पहली रणनीतिक सफलता 2009 में दिखी, जब कांग्रेस ने यूपी में 21 सीटें जीतीं। हालांकि 2014 से शुरू हुई चुनौतियां लगातार बढ़ती रहीं। भ्रष्टाचार के आरोप, वंशवाद की आलोचना और आंतरिक गुटबाजी ने कांग्रेस की स्थिति कमजोर कर दी। इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे।

    2014, 2019 और 2024—तीनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने विभिन्न राज्यों में मिलाजुला प्रदर्शन किया। कई जगह गठबंधन के सहारे सरकार बनी, लेकिन कई राज्यों में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।

    2019 के बाद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने कांग्रेस के लिए नया राजनीतिक माहौल बनाया। कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में पार्टी को विजय मिली और 2024 लोकसभा में सीटें बढ़कर 99 हो गईं।

    कुल मिलाकर, राहुल गांधी के दौर में कांग्रेस ने 77 बड़े चुनाव लड़े, जिनमें से 63 में हार मिली—यानी लगभग 80%। यही आँकड़े आज राहुल गांधी चुनाव प्रदर्शन पर जारी राजनीतिक बहस को और तेज कर रहे हैं।

     

    लोकसभा चुनाव

    सालरिजल्ट
    2014हार
    2019हार
    2024हार

    विधानसभा चुनाव

    राज्यजीतहार
    आंध्र प्रदेश2014, 2019, 20240
    अरुणाचल प्रदेश20142019, 2024
    असमहार2016, 2021
    बिहार2015(गठबंधन)2020, 2025
    छत्तीसगढ़20182023
    गोवा02017, 2022
    गुजरात02017, 2022
    हरियाणा02014, 2019, 2024
    हिमाचल प्रदेश20222017
    झारखंड2019, 2024 (गठबंधन)2014
    कर्नाटक20232018 (हार लेकिन JDS के साथ सरकार)
    केरल02016, 2021
    मध्य प्रदेश2018 (लेकिन 2020 में सरकार गिर गई)2023
    महाराष्ट्र02014, 2019, 2024 (2019 में हार के बाद गठबंधन सरकार बनी)
    मणिपुर02017, 2022 (दोनों बार सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सरकार नहीं बनी)
    मेघालय02018, 2023 (2018 में सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद विपक्ष में)
    मिजोरम02018, 2023
    नागालैंड02018, 2023
    ओडिशा02014, 2019, 2024
    पंजाब20172022
    राजस्थान20182023
    सिक्किम02014, 2019, 2024
    तमिलनाडु2021 (गठबंधन)2016
    तेलंगाना20232014, 2018
    त्रिपुरा02018, 2023
    उत्तराखंड02017, 2022
    उत्तर प्रदेश02007, 2012, 2017, 2022
    पश्चिम बंगाल02016, 2021
    दिल्ली02015, 2020, 2025
    पुडुचेरी20162021
    जम्मू कश्मीर2024(गठबंधन)2014

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here