More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में...

    Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी

    सरगुजा।  से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में बतौली स्थित दो दुकानों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चोर ने शटर का ताला तोड़ कर एक लाख नगदी और कपड़ा दुकान से नए कपड़े चोरी कर लिया. चोरी की जानकारी सुबह सात बजे दुकान संचालक को तब लगी जब वह दुकान को खोलने पहुंचा। 

    भाजपा नेता के बेटे के फर्म सहित दो दुकानों में चोरी

    मंगलवार की सुबह जय माता दी कृषि बीज दुकान संचालक संतोष कुमार गुप्ता जब दुकान खोलने आए, तब देखा कि दुकान के शटर का ताला तोड़ा हुआ है. शटर उठाकर जब अंदर आये तब देखा कि दराज का लॉक तोड़ा हुआ है, उसमें रखे लगभग सत्तर हजार रुपये गायब था. काउंटर के पास दराज में रखे कागजात भी फेंक दिया गया था. तत्काल बतौली पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस वाले दुकान के आसपास सुराग के लिए जब खोजबीन करने गए तब 50 मीटर की दूरी पर कुंआ के पास दो बैग फेंके हुए मिले. दोनों बैग में कागज और चेक बुक था, जिसमे विनय कुमार गुप्ता का नाम दर्ज था. विनय कुमार गुप्ता भाजपा नेता हरि गुप्ता के पुत्र हैं। 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    चेक बुक देखकर यह पता चला कि योगेश क्लॉथ स्टोर्स में भी चोरी हुआ है. इसकी जानकारी संतोष कुमार गुप्ता ने हरी गुप्ता को दी. जानकारी देने पर हरि गुप्ता ने देखा कि उसके दुकान का भी ताला तोड़कर चोर अंदर आया है. चोर ने योगेश क्लॉथ में भी दराज तोड़कर लगभग तीस हजार रुपये चोरी कर लिया है. दराज में रखे कागज को फेंक दिया और दो बैग में रखे चेकबुक और कागज लेकर चला गया था. चोर ने दुकान से नए कपड़े भी चुराए. बतौली पुलिस जांच कर रही है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here