More
    Homeमनोरंजनयह बॉलीवुड एक्टर हैं इमैनुएल मैक्रों के फेवरेट, फ्रांस के राष्ट्रपति ने...

    यह बॉलीवुड एक्टर हैं इमैनुएल मैक्रों के फेवरेट, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों तीन दिन के राजनयिक दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई और नई दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर का भी खुलासा किया। 

    कौन है इमैनुएल मैक्रों का फेवरेट बॉलीवुड एक्टर?

    ब्रुट इंडिया के साथ बातचीत में इमैनुएल मैक्रों ने पूछा गया कि उनका फेवरेट बॉलीवुड एक्टर कौन है। इस सवाल का उन्होंने बिना झिझक के जवाब दिया। रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान ये सवाल पूछे जाने पर इमैनुएल ने कहा, ‘मेरा मतलब, मैंने कल भी जय हो का जिक्र किया था, तो मैं कहूंगा अनिल कपूर।’

    इमैनुएल मैक्रों ने की थी कलाकारों से मुलाकात

    बता दें, मुंबई में मैक्रों दंपती ने बॉलीवुड सितारों के साथ एक खास इंटरैक्शन सेशन में भी भाग लिया था। इस मुलाकात में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी और रिकी केज जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इस मुलाकात में सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के सहयोग पर चर्चा हुई थी।

    अपने वीडियो में लगाया था धुरंधर का टाइटल ट्रैक

    अपने दौरे के बाद इमैनुएल ने ट्रिब्यूट देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत में बिताए अपने यादगार पलों की झलक दिखाई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, मुंबई की सड़कों पर हल्की-फुल्की जॉगिंग और भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए कई खास लम्हे इसमें शामिल थे। साथ ही उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में धुरंधर का टाइटल ट्रैक लगाया था।वीडियो सामने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट सेक्शन में शानदार रिएक्शन देखने को मिला था। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई धुरंधर वाला बैकग्राउंड सॉन्ग नोटिस नहीं कर रहा?’ दूसरे ने मजाक में कमेंट किया, ‘ये हुई ना धुरंधर-लेवल मीटिंग!’

    एआई इम्पैक्ट समिट में हुए थे शामिल

    इसके अलावा, मैक्रों ने नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में भारत और फ्रांस ने मिलकर ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के ‘होराइजन 2047’ रोडमैप का अहम हिस्सा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here