More
    Homeबिजनेसअक्टूबर के आखिरी हफ्ते में खुलेंगे तीन एनएफओ

    अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में खुलेंगे तीन एनएफओ

    नई दिल्ली। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह निवेशकों के लिए कई नए विकल्प लेकर आ रहा है। इस दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक और यूटीआई म्यूचुअल फंड अपनी तीन नई स्कीमें (न्यू फंड ऑफर – एनएफओ) लॉन्च करेंगे। ये एनएफओ पावर, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स पर केंद्रित हैं, जो निवेशकों को अलग-अलग जोखिम प्रोफाइल और रिटर्न की संभावनाओं के साथ निवेश का मौका देंगे। न्यूनतम 500 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है, लेकिन हर स्कीम की अपनी अनूठी रणनीति और जोखिम स्तर है, जिसे समझना जरूरी है।
    1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बीएसई पावर ईटीएफ: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बीएसई पावर ईटीएफ 26 से 30 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी थीमैटिक एनर्जी स्कीम है, जो बीएसई पावर टीआरआई के कुल रिटर्न के अनुरूप प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखती है। न्यूनतम 1,000 रुपये के निवेश से शुरू होने वाली इस स्कीम में कोई लॉक-इन या एग्जिट लोड नहीं है, लेकिन रिस्कोमीटर पर इसे बहुत ज्यादा जोखिम की श्रेणी में रखा गया है। ट्रैकिंग एरर के कारण स्कीम का रिटर्न बेंचमार्क से अलग हो सकता है।
    2. कोटक निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड: इसी कड़ी में, कोटक म्युचुअल फंड का कोटक निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड भी 26 अक्टूबर को खुलेगा और 9 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम निफ्टी रियल्टी टीआरआई को ट्रैक करेगी और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों में निवेश करेगी। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है और यह भी बहुत ज्यादा जोखिम वाली श्रेणी में आता है, जिसमें ग्रोथ और इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉल (आईडीसीडब्ल्यू) विकल्प उपलब्ध हैं।
    3. यूटीआई फाइनेंशियल सर्विसेज डेट फंड: तीसरी पेशकश, यूटीआई म्युचुअल फंड की यूटीआई फाइनेंशियल सर्विसेज डेट फंड, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध होगी। यह एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम है, जिसका उद्देश्य फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर से जुड़ी संस्थाओं की डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में निवेश कर बेहतर रिटर्न देना है। न्यूनतम 500 रुपये से निवेश योग्य यह स्कीम मध्यम जोखिम की कैटेगरी में है, जो कम अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसका बेंचमार्क क्रिसिल फाइनेंशियल सर्विसेज शॉर्ट टर्म डेट इंडेक्स है और इसमें भी ग्रोथ व आईडीसीडब्ल्यू विकल्प मिलेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here