More
    Homeराज्यराजस्थानहीटवेवः 63 अभियंताओं ने किया प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण, छाया, पेयजल...

    हीटवेवः 63 अभियंताओं ने किया प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण, छाया, पेयजल एवं बिजली व्यवस्थाओं की ली जानकारी

    जयपुर. जल संसाधन विभाग के 63 अधिशाषी अभियंताओं ने प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं का दो दिन 30 एवं 31 मई को निरीक्षण कर छाया, पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य अभियंता जल संसाधन भुवन भास्कर ने बताया कि अभियंताओं ने प्रदेश में हीटवेव के कारण इन परियोजनाओं पर छाया, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की व्यवस्थाएं देखी ताकि श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को भीषण गर्मी में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। अभियंताओं ने मौके पर ही माकूल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
    निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को कार्य की भौतिक और वित्तीय प्रगति, किसी भी समस्या और उसके समाधान का संकेत के साथ निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। यह रिपोर्ट संबंधित जोनल मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार को प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने साइट पर लगे श्रमिकों के लिए उपयुक्त धूप छांव, पीने के पानी की व्यवस्था की उपलब्धता, विशेष रूप से किसी भी श्रमिक के साथ आने वाले बच्चों के संबंध में जानकारी ली और उचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here