More
    Homeराज्यराजस्थानविरासत संरक्षण से बढ़ेगा राजस्थान में पर्यटन, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे...

    विरासत संरक्षण से बढ़ेगा राजस्थान में पर्यटन, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे पर्यटन स्थल: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

    जयपुर. उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने कहा है कि विरासत संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग और आरटीडीसी की साइट्स पर ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर होने व सोलर पैनल लगाने जैसी उपाय किए जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की समीक्षा मीटिंग को संबोधित कर रही थी।

    दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में म्यूजियम को आधुनिक दृष्टिकोण से और बेहतर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के लिए तथा खासाकोठी का पुनरुद्धार और उसके नवीन स्वरूप के लिए व नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए योजना बनाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जयपुर शहर तथा प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थानों के हेरिटेज स्वरूप को कायम रखते हुए आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, पर्यटक स्थलों के हेरिटेज स्वरूप को बनाए रखते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर सहित सभी पर्यटन शहरों में साइनेज बोर्ड लगाने को कहा।
    मीटिंग में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन विभाग गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, निदेशक पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here