More
    Homeराज्ययूपीविनोद तावड़े के लखनऊ दौरे से सियासी हलचल तेज, जल्द हो सकता...

    विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे से सियासी हलचल तेज, जल्द हो सकता है यूपी मंत्रिमंडल विस्तार।

    लखनऊ|भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के एक दिवसीय लखनऊ दौरे ने उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। सोमवार को वे कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित विवाह समारोहों में सम्मिलित होने पहुंचे थे। हालांकि, इस निजी दौरे के बीच उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक गुप्त मंत्रणा की। इसके पश्चात उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से दूरभाष पर संवाद किया और दिल्ली प्रस्थान कर गए।

    सूत्रों की मानें तो, इस माह के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ हो सकती है। तावड़े की यह संक्षिप्त यात्रा कई गहरे राजनीतिक संकेत दे गई है। इससे पहले भी वे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दे चुके हैं। दिल्ली में हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठकों में संगठन में फेरबदल, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्डों में नियुक्तियों पर गहन मंथन हुआ था। माना जा रहा है कि तावड़े का यह दौरा इसी रणनीतिक विमर्श की अंतिम कड़ी है।

    भाजपा कार्यशाला: कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' के तहत मंगलवार को बक्शी का तालाब स्थित एक कॉलेज में भाजपा की जोनल स्तरीय वक्ता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक बारीकियां सिखाई गईं। राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण से अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार होते हैं, जो पार्टी की सशक्त परंपरा है।

    राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने सीखने की प्रवृत्ति को दक्षता के लिए अनिवार्य बताया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण भाजपा की आत्मा और कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर साधना है। उन्होंने जनसंवाद, संगठनात्मक दायित्व और मतभेदों के बावजूद मर्यादा बनाए रखने के गुर सिखाए। कार्यशाला में यूपी, बिहार और उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। धर्मपाल सिंह ने बूथ व चुनाव प्रबंधन, अजय कुमार ने विचार परिवार और भीकूभाई डलसानिया ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। इस दौरान अमर पाल मौर्य, नरेश बंसल और वरुण झावेरी सहित कई वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here