More
    Homeराज्यअधिकारियों को कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश: समयबद्ध लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें

    अधिकारियों को कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश: समयबद्ध लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें

    लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने की योजना 
    मिशनसच न्यूज,  खैरथल। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को खैरथल जिला सचिवालय में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी मानसून के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण, बजट घोषणाओं तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    कलेक्टर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देशों के अनुरूप जिले में 25 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर जोर देते हुए सभी विभागों को माइक्रो लेवल पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी के साथ पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करनी होगी।

    बैठक में पौधारोपण अभियान के लिए भूमि चयन, पौधों की उपलब्धता, नर्सरी तैयारियों, सीएसआर के माध्यम से पौधारोपण, तथा आमजन को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने और उसे समय पर लागू करने पर जोर दिया।

    इसके अलावा बजट घोषणाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भूमि चिन्हीकरण और आवंटन की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक संबंधित विभाग भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही अधिकारियों को चेताया कि वे समयबद्ध लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता दें और तेजी से निपटाएँ।

    बैठक में सुशासन से जुड़े बिंदुओं तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, कुसुम कंपोनेंट-बी, और लाडो योजना—की प्रगति भी समीक्षा में शामिल रही। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएँ।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरथल, उपवन संरक्षक राजेंद्र हुड्डा, सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here