More
    Homeराजस्थानअलवरविपुल यादव ने खेलो इंडिया में जीता कांस्य पदक

    विपुल यादव ने खेलो इंडिया में जीता कांस्य पदक

    शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया
    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। जयपुर में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में राज ऋषि भरतरी हरी मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर का प्रतिनिधित्व कर रहे किशनगढ़ बास निवासी विपुल यादव पुत्र धर्मवीर सिंह यादव (अध्यापक) ने एथलेटिक्स की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

    किशनगढ़ पीजी कॉलेज के विद्यार्थी विपुल यादव ने बताया कि खेलो इंडिया में हिस्सा लेते हुए उन्होंने जैवलिन थ्रो में बेहतरीन थ्रो के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले विपुल ने राज ऋषि कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद वेस्ट जोन टूर्नामेंट में भी पदक जीतकर उन्होंने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्होंने खेलो इंडिया में पदक जीतकर न केवल अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    यह उपलब्धि किशनगढ़ बास और मत्स्य विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. विक्रम भड़ाना ने खिलाड़ी विपुल यादव को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here