कल्याणक पर्व में अभिषेक, भक्तामर जाप और दीपों की आरती से गूंजा मंदिर
कठूमर। कस्बे के आदिनाथ जैन मंदिर में धर्म जागृति महिला मंडल द्वारा जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान और 18वें तीर्थंकर अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व उत्सव के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि इस अवसर पर 48 दीपों से अर्घ्य चढ़ाकर भक्तामर जाप, चालीसा पाठ एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी रही और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
अध्यक्ष मुकेश जैन एवं पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन ने जानकारी दी कि सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके साथ ही दोनों तीर्थंकरों के पंचकल्याणक सहित विशेष पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए।
इस मौके पर कैलाशचंद जैन, जितेंद्र जैन, शीतल जैन, अंश जैन, पूनम जैन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला अध्यक्ष वर्षा जैन, मिन्नी जैन, ललिता जैन, जूली जैन, नीलम जैन, मंजू जैन सहित अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
तीर्थंकरों के बारे में जानकारी
महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि अनंतनाथ भगवान इक्ष्वाकु वंश से थे। उनका जन्म अयोध्या में राजा सिंहसेन एवं रानी सर्वश्यामा के यहां हुआ था। उनकी आयु 30 लाख वर्ष बताई जाती है तथा उनकी ऊंचाई 50 धनुष थी। उनके 50 गणधर थे और उन्हें सम्मेद शिखरजी में चैत्र कृष्ण अमावस्या के दिन मोक्ष की प्राप्ति हुई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


