हाथ पर मामूली कट लगा, जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य; वन विभाग की टीम कर रही लगातार निगरानी
अलवर। शहर के बफर जोन क्षेत्र में मॉनिटरिंग के दौरान अचानक जंगली सूअर के सामने आने से वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। कर्मचारी के हाथ पर मामूली चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लाया गया।
वन विभाग के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि स्टाफ की ओर से क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर कर्मचारी की तरफ आ गया। इससे कर्मचारी के हाथ पर चोट लग गई।
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घायल कर्मचारी को तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। कर्मचारी के हाथ पर मामूली कट लगा है।
उपचार के बाद स्थिति सामान्य
रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि कर्मचारी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। उपचार के बाद कर्मचारी की स्थिति सामान्य है।
उन्होंने बताया कि बफर जोन क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


