More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सतीश पूनिया ने नशा मुक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी,...

    अलवर में सतीश पूनिया ने नशा मुक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी, पंचायत चुनाव पर भी बोले

    राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया बोले- नशे के खिलाफ अभियान को करेंगे और मजबूत, अपराध रोकने के प्रयासों के भी गिनाए परिणाम

    अलवर। राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया रविवार को अलवर पहुंचे। महल चौक पर माय भारत की ओर से आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

    नशे के खिलाफ मिलकर काम करने पर जोर

    मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में नशे की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

    पूनिया ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करने की जरूरत है। युवाओं को नशे से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे जागरूकता प्रयासों को और मजबूत करने की बात कही।

    पंचायत चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का दावा

    पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सतीश पूनिया ने भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह निकाय चुनाव में भाजपा को जीत मिली है, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

    विपक्ष के आरोपों पर पूनिया का तंज

    विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तंज कसते हुए सतीश पूनिया ने कहा, सो चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को लेकर अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा कि जनता सब देख रही है।

    अपराध के मुद्दे पर भी बोले

    प्रदेश में अपराध के मुद्दे पर पूनिया ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रही है और आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

    वसुंधरा राजे को लेकर कही यह बात

    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर पूछे गए सवाल पर सतीश पूनिया ने कहा कि वसुंधरा राजे हमारी राजमाता हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक काम किया और प्रदेश के लिए अच्छा कार्य किया है।

    कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए रैली को रवाना किया गया। माय भारत के इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here