रोटरी क्लब अलवर फोर्ट के 20 वर्ष पूरे होने पर आमजन को समर्पित होगा जल मंदिर, महापौर सुमनलता अग्रवाल रहेंगी मुख्य अतिथि
अलवर। रोटरी क्लब अलवर फोर्ट के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 अक्टूबर को अलवर बस स्टैंड पर जल मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगा। क्लब की ओर से जल मंदिर को आमजन को समर्पित किया जाएगा।
रोटरी क्लब अलवर फोर्ट के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल होंगी। क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
20 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय क्लब
अभिषेक जैन ने बताया कि रोटरी क्लब अलवर फोर्ट अपने 20 वर्षों के सफर में समाजहित और सामाजिक नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहा है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल मंदिर की स्थापना इसी सामाजिक सेवा की कड़ी है।
उन्होंने बताया कि जल मंदिर से बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों और आमजन को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। क्लब की ओर से भविष्य में भी समाजोपयोगी गतिविधियां जारी रखने की बात कही गई है।
शीघ्र आयोजित होगा रक्तदान शिविर
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शीघ्र ही एक बड़े रक्तदान शिविर के आयोजन का प्रस्ताव भी है। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

