किराना स्टोर पर कार्रवाई में अवैध एलपीजी संग्रहण का खुलासा, उपकरण भी जब्त
अलवर। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में प्रवर्तन जांच दल द्वारा एलपीजी गैस के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बख्तल की चौकी क्षेत्र में एक किराना स्टोर से तीन गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि बख्तल की चौकी के पास बड़ी मस्जिद के सामने स्थित अकबर खान की किराना दुकान पर जांच के दौरान 2 घरेलू एवं 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर आंशिक रूप से भरे हुए पाए गए। साथ ही मौके पर गैस रिफिलिंग के लिए उपयोग में ली जा रही इलेक्ट्रिक मोटर, रेगुलेटर, पाइप एवं एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर मिले सभी सिलेंडर एवं उपकरण जब्त कर सुरक्षार्थ मैसर्स सुमन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिए गए हैं। साथ ही आरोपी अकबर खान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए बिना आवश्यकता के बुकिंग नहीं कराएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर गैस बुकिंग की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी 100 प्रतिशत ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह, बनवारी लाल शर्मा, अमित कुमार यादव, उप निरीक्षक मदन लाल, प्रवर्तन निरीक्षक कुलदीप जैमन एवं मुंशीराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


