More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में निःशुल्क प्रशिक्षण का मौका, फ्रिज-एसी सर्विस कोर्स के लिए आवेदन...

    अलवर में निःशुल्क प्रशिक्षण का मौका, फ्रिज-एसी सर्विस कोर्स के लिए आवेदन शुरू

    बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण का अवसर, फ्रिज-एसी सर्विस सीखकर रोजगार से जुड़ने का मौका

    अलवर। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) अलवर द्वारा फ्रिज व एसी सर्विस एवं रिपेयर का 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से सामुदायिक भवन, केशव नगर स्कीम नंबर 13, प्रतापबास में शुरू होगा।

    पीएनबी आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने, चाय और नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

    पात्रता की शर्तें:
    आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास होनी चाहिए और आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी अलवर, खैरथल-तिजारा या कोटपुतली-बहरोड़ जिले के किसी गांव का स्थाई निवासी होना चाहिए। प्राथमिकता उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो स्वयं सहायता समूह, बीपीएल, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना या प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना से जुड़े हों।

    अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0144-2940830 या 9462194801 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here