जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मिशनसच न्यूज, अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस के नवीन कार्यालय राजीव गांधी भवन, अम्बेडकर नगर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि यह दिन कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का है, जब वे इन महापुरुषों के आदर्शों को याद कर देशहित में आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।
जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिना हथियार उठाए उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वे वास्तव में साबरमती के संत थे, जिन्होंने दुनिया को यह संदेश दिया कि सत्य और अहिंसा ही सबसे बड़ी ताकत है।
इसी तरह लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए योगेश मिश्रा ने कहा कि उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को नई दिशा दी। शास्त्री जी की नीतियों से हरित क्रांति की शुरुआत हुई और भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना। ऐसे महापुरुषों का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से AICC कॉर्डिनेटर के के शास्त्री, पीसीसी महासचिव अजीत यादव, प्रदीप आर्य, गफूर खान, रामबहादुर तंवर, अनिल जैन, रिपुदमन गुप्ता, जोगेंद्र सिंह कोचर, जे. डी. आर्यन, पप्पू प्रधान, जमशेद खान, जीत कौर, कमलेश सैनी, राकेश बैरवा, इम्तियाज़ खान, पुष्पेंद्र धावाई, प्रकाश गंगावत, नवीन शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. हुक्म सिंह, जगदीश सिंघल, सोनिया सारसर, बसमीना खान, साहून खान, रमन सैनी, रामस्नेही शर्मा, ओम प्रकाश सैन, संजय शुक्ला, जसमल खान, रहमत खान, अशोक नंदा, रामकिशन बैरवा, अशोक कुमार सोनी, शिवसहाय मीणा, राजेश कृष्ण सिद्ध, राम सिंह मीणा, धर्मपाल यादव, प्रेम सिंह मीणा, हरिराम जाटव, आसिम खान, रूपेंद्र शर्मा, रवि मीणा, दीपू सैनी, राम सहाय, लोकेश कुमार, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, कुलदीप माथुर, सुबेसिंह यादव, पुष्पेंद्र कुमार, दुर्गा सिंह, राजेश विरमानी, देवेंद्र शर्मा, सुदर्शन अरोड़ा, मोरध्वज चौधरी, के. सी. मीणा, अशोक धानका, रामगोपाल सोनी, धर्मेंद्र कुमार सैनी, सूरजभान, नागेंद्र, डालचंद वर्मा, कृष्णा देवी, शिवा जोशी, आमीन मेहर, विजय सौगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व सद्भाव कायम रखने के संकल्प के साथ किया गया।