ग्राम पंचायत तूसारी में अव्यवस्थाओं और मरघट समस्या को लेकर कार्रवाई की मांग
अलवर। जिले की ग्राम पंचायत तूसारी से पहुंचे ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं कथित अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों की ओर से मनीष चौधरी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र तूसारी में स्थित मरघट की हालत बेहद खराब बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से वहां आवश्यक विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसों से मरघट स्थल की समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की।
ज्ञापन में पंचायत क्षेत्र तूसारी में अतिक्रमण के मामलों का भी उल्लेख किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लगाई गई आरटीआई का भी समय पर जवाब नहीं दिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।
मनीष चौधरी ने बताया ग्रामीण सभी जरूरी दस्तावेजों और तथ्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे तथा प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


