5 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स का जिले को होगा फायदा
मिशनसच न्यूज, अलवर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, और आरईसी फाउंडेशन गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे प्रताप ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव शिरकत करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में आरईसी फाउंडेशन गुरुग्राम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव (आईएएस) तथा अलवर जिला कलेक्टर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्तिका शुक्ला (आईएएस) मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान राज्य के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिड़ला करेंगे। वहीं बहुत ही विशेष अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन की मेजबानी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, अलवर द्वारा की जा रही है। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल, सचिव डॉ. रूप सिंह और कोषाध्यक्ष बाबू झालानी हैं। कार्यक्रम के समन्वयक गिरीश गुप्ता, चेयरमैन – सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया, अलवर होंगे। आरईसी लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत शुरू की जा रही ये 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c
इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

