More
    Homeराजस्थानअलवरअव्यवस्थाओं के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, मिनी सचिवालय पर दो घंटे...

    अव्यवस्थाओं के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, मिनी सचिवालय पर दो घंटे का धरना

    कम्युनिस्ट पार्टी ने आवारा पशु, कचरा और पार्किंग समस्या को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    अलवर। शहर में बढ़ती अव्यवस्थाओं और आमजन की परेशानियों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिनी सचिवालय पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

    धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं सचिव मनमोहन सैनी ने कहा कि शहर की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और आम नागरिक रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहा है।

    उन्होंने बताया कि सड़कों पर आवारा गायों का आतंक, बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था और जगह-जगह फैला कचरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुका है। इसके चलते न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

    मनमोहन सैनी ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here