More
    Homeराजस्थानअलवरआठ दिन बाद भक्ति में डूबा जोहड़ा पटेल नगर, श्रीमद्भागवत कथा का...

    आठ दिन बाद भक्ति में डूबा जोहड़ा पटेल नगर, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

    कथा के दौरान भक्ति रस में सराबोर रहा क्षेत्र, हवन और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

    अलवर। जोहड़ा पटेल नगर स्थित श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में पिछले आठ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को भक्तिमय वातावरण में विधिवत समापन हुआ। आठ दिवसीय आयोजन के दौरान पूरा जोहड़ा पटेल नगर क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगा नजर आया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी श्रद्धा और आस्था के साथ कथा पंडाल में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करते रहे।

    पंडित रामानंद गुरु ने किया भावपूर्ण कथा वाचन

    कथा के संयोजक एवं मंदिर पुजारी मोनू पंडित ने बताया कि सुप्रसिद्ध वेदाचार्य पंडित रामानंद गुरु ने अत्यंत सरल, सरस और भावपूर्ण शैली में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन एवं गायन किया।

    कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा।

    व्यास पीठ का पूजन कर दी विदाई

    समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधि-विधान के साथ व्यास पीठ का पूजन किया और कथा वाचक पंडित रामानंद गुरु को भावपूर्ण विदाई दी। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

    विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    कथा समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    आठ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय और भक्तिमय बना रहा। क्षेत्रवासियों ने बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ कथा का श्रवण किया।

    आयोजन में क्षेत्रवासियों का रहा विशेष सहयोग

    आयोजन को सफल बनाने में मंदिर से जुड़े पंडित विवेकानन्द शर्मा, रमेश प्रजापत, अजीत नरूका, मधु शर्मा, विजय शर्मा, महिला संयोजिका चंदा शर्मा सहित अंजना, संतोष, कृपा प्रजापत, चित्रा गुर्जर एवं समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।

    सभी के सामूहिक प्रयासों से श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कथा के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भगवान श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here