More
    Homeराजस्थानअलवरएक सप्ताह में ही सीसी सड़क में आई दरारें, निर्माण सामग्री पर...

    एक सप्ताह में ही सीसी सड़क में आई दरारें, निर्माण सामग्री पर उठे सवाल

    लक्ष्मणगढ़ के सूरजगढ़ में सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, विभागीय अधिकारियों से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    लक्ष्मणगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 स्थित सूरजगढ़ में राजकीय विद्यालय से कफनवाड़ा गांव तक बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

    एडवोकेट प्रहलाद चंद चौधरी ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण पूरा हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और मार्ग पर दरारें दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप बजरी और सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया। इससे सड़क की मजबूती प्रभावित होने के साथ सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।

    कनिष्ठ अभियंता को शिकायत, मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

    प्रहलाद चंद चौधरी के अनुसार, उन्होंने निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन पर शिकायत दी थी। इसके बावजूद अब तक कोई विभागीय अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

    उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग

    ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूनों की जांच कराई जाए और यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार कर्मचारियों एवं कार्यकारी एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराया जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी रुके और आमजन को लंबे समय तक टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here