More
    Homeराजस्थानअलवरनहर बनी कचरा घर! पंजाबी कॉलोनी में गंदगी के ढेर से बढ़ी...

    नहर बनी कचरा घर! पंजाबी कॉलोनी में गंदगी के ढेर से बढ़ी परेशानी

    लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 18 में खुलेआम नहर में डाला जा रहा कचरा, नागरिक ने जताई नाराजगी; पार्षद ने नियमित कचरा संग्रहण का दिया भरोसा

    लक्ष्मणगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में जालूकी रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में नहर के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग कचरा पात्र उपलब्ध होने के बावजूद खुलेआम नहर में कचरा डाल रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और नहर के प्रदूषित होने की आशंका बनी हुई है।

    लक्ष्मणगढ़ कस्बे के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और नालियों की समस्या को लेकर लोगों में असंतोष है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे होने तथा मालाखेड़ा रोड पर नालियां जाम होने से सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कचरा पात्र होने के बावजूद नहर में फेंका जा रहा कचरा

    जागरूक नागरिक रमेश चंद्र सोनी ने बताया कि वार्ड 18 में मोहल्ले के कुछ लोग कचरा नहर में डाल रहे हैं, जबकि मौके पर कचरा पात्र भी रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा डालने से गंदगी फैल रही है और पानी दूषित होने का खतरा बना हुआ है।

    सोनी ने नगर पालिका प्रशासन से कचरा डालने वाले स्थान पर रोक लगाने, सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई के लिए पाबंद करने और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

    पार्षद ने नियमित कचरा वाहन चलाने का दिया भरोसा

    इस संबंध में वार्ड 18 के पार्षद ने बताया कि आगामी दिनों में वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराई जाएगी। साथ ही वार्डवासियों को नहर में कचरा नहीं डालने के लिए समझाइश दी जाएगी।

    अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था सुधारने और नहर में कचरा डालने पर रोक लगाने के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here