More
    Homeराजस्थानखैरथलएडवोकेट मुकेश सैनी बने खैरथल-तिजारा जिले के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग...

    एडवोकेट मुकेश सैनी बने खैरथल-तिजारा जिले के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष

    पीसीसी के विधि विभाग अध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया ने की नियुक्ति, कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार

    किशनगढ़ बास। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनिया ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए किशनगढ़बास क्षेत्र के गंज निवासी एडवोकेट मुकेश सैनी को खैरथल-तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

    जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एडवोकेट मुकेश सैनी ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी. जोशी, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पद्मश्री सूर्यदेव सिंह बारेठ तथा प्रदेश सचिव एडवोकेट संजीव सिंह बारेठ सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

    एडवोकेट मुकेश सैनी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाना, विधि और मानवाधिकार से जुड़े मामलों में आमजन की आवाज को मजबूती से उठाना तथा आरटीआई के माध्यम से पारदर्शिता को बढ़ावा देना रहेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके।

    एडवोकेट मुकेश सैनी की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। अधिवक्ता गुलाब शर्मा, फतेह मोहम्मद, मेहरद्दीन खान सहित कई अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने कहा कि मुकेश सैनी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और उनके नेतृत्व में विभाग को नई मजबूती मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here