चारों दिगम्बर जैन समाजों के अध्यक्षों और जयंती परिवार ने जताई भावभीनी संवेदना, अलवर से रहा था पाटनी परिवार का विशेष जुड़ाव
अलवर। जैन समाज के भामाशाह एवं श्रावक शिरोमणि आर.के. मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक पाटनी के पिता कंवरलाल पाटनी के समाधि मरण पर अलवर के जैन समाज में शोक की लहर है। अलवर की चारों दिगम्बर जैन समाजों के अध्यक्षों एवं जयंती परिवार ने कंवरलाल पाटनी के समाधि मरण पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
1999 में चातुर्मास के दौरान अलवर आए थे पाटनी
श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि कंवरलाल पाटनी का अलवर जैन समाज से पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। वर्ष 1999 में जब आचार्य सुधा सागर जी का अलवर में चातुर्मास हुआ था, उस समय कंवरलाल पाटनी दो बार अपने परिवार सहित अलवर पधारे थे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका अलवर जैन समाज के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीयता बनी रही। उनके सरल एवं धार्मिक स्वभाव के कारण समाज के लोगों से उनके आत्मीय संबंध रहे।
चारों दिगम्बर जैन समाजों ने जताई संवेदना
अलवर के चारों दिगम्बर जैन समाजों के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, पार्श्व जैन, प्रवीण जैन गोधा और राजेंद्र कुमार जैन एडवोकेट सहित जयंती परिवार ने कंवरलाल पाटनी के समाधि मरण पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंवरलाल पाटनी का समाधि मरण जैन समाज के लिए अपूर्ण क्षति है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई।
जैन समाज के लोगों ने पाटनी परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की भावना व्यक्त की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

