More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में नवनिर्मित न्यायालय भवन का उद्घाटन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

    किशनगढ़ बास में नवनिर्मित न्यायालय भवन का उद्घाटन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.एल. बुगालिया ने किया लोकार्पण

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फीता काटा 

    मिशनसच न्यूज़
    किशनगढ़ बास।
    नवनिर्मित न्यायालय भवन का  जिले के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण जोड़ हुआ, जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.एल. बुगालिया ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर भवन को न्यायिक कार्य के लिए सुपुर्द किया। इसके बाद उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या–1 को नव निर्मित डाइस पर आसीन कराया।

    उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुगालिया को थाना अधिकारी जितेंद्र शेखावत की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। अभिभाषक संघ के सदस्यों ने लड्डू बांटकर नवनिर्मित भवन के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की।

    कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुगालिया के साथ एडीजे संख्या–1 जगदीश प्रसाद मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह, एसीजेएम लोकेश मीणा, एसीजेएम नीतू रानी, और मुंसीफ मजिस्ट्रेट रिमझिम मौजूद रहे।

    इसके अलावा अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुनील यादव, अधिवक्ता भुवनेश तिवाड़ी, परमानंद शर्मा, धीर सिंह चौधरी, लालाराम यादव, पूर्व अध्यक्ष अमित गौड़, अनिल गोयल, महावीर शर्मा, अपर लोक अभियोजक अजीत राव, विपिन शर्मा, योगेंद्र चौधरी, राजकुमार सैनी, यजुवेंद्र यादव, उदय यादव, रामजस यादव, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं मुंशीगण उपस्थित रहे।

    न्यायालय भवन के शुभारंभ से क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं के विस्तार की नई उम्मीद जगी है, जिससे आमजन को शीघ्र और सुलभ न्याय मिलने की दिशा में बड़ा लाभ मिलेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here