हरसाना निवासी IRS अधिकारी की पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी, आयकर आयुक्त की नई जिम्मेदारी संभालेंगे
अलवर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी आदेशों के तहत हरसाना निवासी डॉ. धीरज कुमार जैन को आयकर आयुक्त (Commissioner of Income Tax) के पद पर पदोन्नत किया गया है। डॉ. जैन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वर्ष 2008 बैच के अधिकारी हैं। उनकी इस पदोन्नति से अलवर जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
वर्तमान में वे दिल्ली में अतिरिक्त आयकर आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे सार्वजनिक नीति (Public Policy) में एमबीए भी कर रहे हैं, जिससे उनकी प्रशासनिक समझ और नीतिगत दक्षता और मजबूत हुई है।
अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. जैन ने आयकर विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर कार्य करते हुए कर प्रशासन को सुदृढ़ बनाने, कर अनुपालन बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राजस्व संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके कार्यों की बदौलत विभागीय व्यवस्था में सुधार और प्रभावशीलता देखने को मिली है।
प्रशासनिक दायित्वों के अलावा वे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे सामाजिक सरोकारों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी ने उन्हें एक संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई है।
डॉ. जैन की इस उपलब्धि पर प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने इसे अलवर के लिए गौरव का क्षण बताया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


