More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का अलवर दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे...

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का अलवर दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे शुभारम्भ

    अलवर दौरे में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव 30 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कई परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।

    केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव
    केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री यादव प्रातः 10 बजे अलवर शहर के डी-ब्लॉक बुद्ध विहार में पार्क लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11 बजे सूर्य नगर में ‘अलवर दर्शन पार्क’ का शुभारम्भ करेंगे।

    इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रातः 11:45 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर कुश्ती हॉल का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    दोपहर 12:30 बजे यादव मालाखेड़ा तहसील के ग्राम बिचपुरी में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से संवाद भी करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को अलवर जिले के विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here