More
    Homeराजस्थानअलवरकॉल्विन शील्ड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अलवर टीम की घोषणा

    कॉल्विन शील्ड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अलवर टीम की घोषणा


    11 जून से जयपुर में होंगे मुकाबले, अलवर की टीम भिड़ेगी जयपुर, उदयपुर और श्रीगंगानगर से

    अलवर।
    राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अलवर जिले की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  मोहित यादव के निर्देशन में ट्रायल्स और सिलेक्शन मैचों के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ।

    11 जून से जयपुर में शुरू हो रहे एलिट ग्रुप मुकाबलों में अलवर की टीम जयपुर, उदयपुर और श्रीगंगानगर जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करेगी।

    टीम की घोषणा के मौके पर अध्यक्ष मोहित यादव एवं सेक्रेटरी पवन गोयल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की। अध्यक्ष यादव ने कहा, “हमारा प्रयास रहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिले। हमें विश्वास है कि यह टीम अलवर का नाम रोशन करेगी।”

    टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी अकबर खान को सौंपी गई है जबकि कोच की भूमिका अनिल यादव निभाएंगे।

    घोषित टीम इस प्रकार है:

    • अमोल चेलानी (कप्तान)

    • राहुल जाट (उपकप्तान)

    • सचिन यादव

    • सौरभ गोदारा

    • रोहन नागर

    • अवनीत सैनी

    • गौरव मंगलानी

    • अजय बंजारा

    • अल्ताफ़ खान

    • तसलीम

    • शिंदबाद

    • प्रवीण कुमार

    • यश यादव

    • नितिन गुप्ता

    • अक्षय

    • निश्चय

    • सलीम

    • असद

    • तरुण सैनी

    • आशिक़ खुर्शीद

    • प्रिंस सिंह

    • शिवम रंजन

    अलवर जिला क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि यह टीम राज्य स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा को नयी पहचान दिलाने में सफल रहेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here