More
    Homeराजस्थानजयपुरAICC महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का नागौर...

    AICC महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का नागौर दौरा


    टहल गांव में राज. धरोहर संरक्षण प्राधिकरण अध्यक्ष की धर्मपत्नी के निधन पर जताया शोक

    जयपुर/नागौर।
    AICC महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र के टहल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय रतन कंवर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

    दोनों वरिष्ठ नेताओं ने टहल गांव स्थित ओंकार सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय रतन कंवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here