More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ली में जब्त शराब का निस्तारण, 33 मामलों की शराब की गई...

    खेड़ली में जब्त शराब का निस्तारण, 33 मामलों की शराब की गई नष्ट

    न्यायालय के आदेश पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ सख्ती जारी

    कठूमर। अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर 33 प्रकरणों में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया। मानवीय उपयोग के लिए अनुपयोगी घोषित की गई देशी, अंग्रेजी एवं हथकड़ शराब को नगर पालिका के कचरा निस्तारण केंद्र पर आग लगाकर नष्ट किया गया।

    33 मामलों में जब्त शराब का किया गया निस्तारण

    आबकारी निरीक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल ने बताया कि खेड़ली पुलिस थाने में लंबे समय से लंबित 33 मामलों में जब्त शराब को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग लगाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।

    आबकारी और पुलिस की संयुक्त निगरानी में हुई कार्रवाई

    यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। मौके पर आबकारी विभाग, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया।

    अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

    आबकारी निरीक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार मानवीय उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई शराब का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा थानों में लंबित जब्त शराब का भी नियमानुसार समय-समय पर निस्तारण किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here