More
    Homeराजस्थानअलवरसेंट एंसलम स्कूल में डॉक्टर्स डे पर पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान

    सेंट एंसलम स्कूल में डॉक्टर्स डे पर पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान

    डॉक्टर्स डे के अवसर पर पांच पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विद्यार्थियों को दिया प्रेरणा का संदेश

    अलवर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर सेंट एंसल्म्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉक्टर बन चुके पांच पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर शिबू राजरत्नम ने सभी चिकित्सकों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

    सम्मानित होने वाले पूर्व विद्यार्थियों में डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. शुभम फौजदार, डॉ. अंशुल फौजदार, डॉ. राशि गुप्ता एवं डॉ. शिखा महेंद्र शामिल रहे।

    विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा

    समारोह की शुरुआत पांचों अतिथि चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल फादर शिबू राजरत्नम ने चिकित्सकों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य संरक्षण में योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से इन पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

    डॉक्टर्स ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

    कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्रा गार्गी बंसल ने सम्मानित चिकित्सकों के सम्मान में भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया। वहीं अतिथि डॉक्टरों ने अपने छात्र जीवन, संघर्ष और चिकित्सा क्षेत्र तक के सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही दिशा में सतत प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

    समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here