शहर कांग्रेस कमेटी ने किया नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी का स्वागत
किशनगढ़ बास।
अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी का रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दीपचंद खेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, विधायक दीपचंद खेरिया, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, पूर्व प्रधान व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश रोघा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजीत यादव, विजेंद्र महलावत एवं वीर नारायण यादव का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी ने शहर कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आमजन व वकीलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संघ की प्रमुख मांग रहेगी कि खैरथल-तिजारा जिले की सभी अदालतें एक ही शहर में और एक ही छत के नीचे संचालित की जाएं, जिससे न्यायिक कार्य सुगम हो सके।
इस अवसर पर विधायक दीपचंद खेरिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे स्वयं भी वकील रहे हैं और किशनगढ़ बास अभिभाषक संघ के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने वकीलों को संविधान की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया है और कभी भी वकील साथियों में छोटे-बड़े का भेदभाव नहीं किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, पार्षद नितिन यादव, प्रवक्ता जतिन लालवानी, पार्षद नत्थूराम सैनी, धीर सिंह मेघवाल, कमल सिंह, बलवंत महारानियां, मदनलाल गुप्ता, सुल्तान सिंह यादव, शाहिद खान, हर्षित जांगिड़, रतिराम चौधरी, शपाथ खान, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


