अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी ने किया आभार व्यक्त
मिशनसच न्यूज, खैरथल ।रविवार को मातोर रोड स्थित श्री परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज जिला खैरथल द्वारा दी बार एसोसिएशन किशनगढ़ बास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश तिवाड़ी का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राकेश तिवाड़ी ने अपने स्वागत के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के प्रत्येक कार्य में सदैव उपलब्ध रहेंगे और सामाजिक हितों के लिए पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विप्र कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भामाशाह मुरारी लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा संगम, त्रिलोक शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, जयप्रकाश जोशी, बिजेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, नवीन शर्मा, राजीव शर्मा, रविंद्र लाटा, सुनील शर्मा, गौरव कौशिक, संजय शर्मा, राजू शर्मा, एडवोकेट राजेश कांवटा, एडवोकेट अनिल, एडवोकेट हार्दिक शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


