More
    Homeराजस्थानअलवरखैरथल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य अंतिम चरण...

    खैरथल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य अंतिम चरण में, 90% काम पूरा

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खैरथल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 12.78 करोड़ की लागत से स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदला जा रहा है। यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन को आधुनिक लुक और स्थानीय कला से सजाया जा रहा है। 90% काम पूरा कर लिया गया है।

     

    मनीष मिश्रा खैरथल :- उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जयपुर मंडल के खैरथल रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

    श्रीमती पूजा मित्तल-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर ने बताया कि पुनर्विकसित खैरथल रेलवे स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करेंगे।

    सीनियर डीसीएम ने बताया कि खैरथल रेलवे स्टेशन पर स्टेशन भवन का अग्रभाग का कार्य,प्लेटफार्म संख्या-1 को मध्य से उच्च स्तर बनाने का कार्य,सामान्य प्रतीक्षालय(वेटिंग हॉल),सामान्य शौचालय,टिकट हॉल,कार पार्किंग,टू व्हीलर पार्किंग,स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वारा,सर्कुलेटिंग एरिया,अतिथि कक्ष,दीवार पर आर्ट पेंटिन,विद्युत सब स्टेशन कक्ष का कार्य पूर्ण कर लिया गया है व 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया हैं।

    12.78 करोड़ की लागत से बदलेंगी खैरथल रेलवे स्टेशन की तस्वीर

    1. स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान तथा सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य।
    2. दो पहिया,चौपहिया के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा।
    3. यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान,दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश–कक्ष का प्रावधान।
    4. स्टेशन प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का प्रावधान।
    5. नये अतिथी–कक्ष व स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान।
    6. स्टेशन पर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर सुविधाएं।
    7. स्टेशन भवन के बाहरी और आंतरिक भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
    8. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करे https://missionsach.com/क्या-नगर-पालिका-अधिकारिय.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here