खिरनी घाट स्थित खंडेलवाल भवन में तृतीय रक्तदान शिविर आयोजित, करीब 90 लोग पहुंचे रक्तदान के लिए; अर्जुन पुरस्कार विजेता रुद्रांश खंडेलवाल ने किया शुभारंभ
राजेश खंडेलवाल, मिशन सच न्यूज, भरतपुर ।
संत सुंदरदास जी के निर्वाण दिवस गोपाष्टमी के अवसर पर खिरनी घाट स्थित खंडेलवाल भवन में खंडेलवाल समाज के तत्वावधान में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खंडेलवाल युवा मंडल एवं खंडेलवाल महिला मंडल की ओर से आयोजित शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित समाज के गौरव रुद्रांश खंडेलवाल एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में समाज के युवाओं सहित अन्य समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रक्तदान के लिए करीब 90 लोग पहुंचे, जिनमें चिकित्सकीय जांच के बाद 51 लोग रक्तदान के योग्य पाए गए। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर साक्षी खंडेलवाल ने वेलनेस एवं फिटनेस के संबंध में जानकारी देते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने भागदौड़ भरी जीवनशैली में संतुलित आहार के महत्व और अपनी डाइट का ध्यान रखने के बारे में भी समझाया। शिविर में आरबीएम अस्पताल की चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच और रक्त संग्रहण का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। चिकित्सा टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
शिविर संयोजक नितेश खंडेलवाल, सहसंयोजक मनोज मेठी, पूनम एवं अंकित ठाकुरिया ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री मुरारी लाल खंडेलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सीए अंकुर खंडेलवाल, महामंत्री पंकज खंडेलवाल, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल, महामंत्री सोनू खंडेलवाल तथा संत सुंदरदास सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बनवारी लाल मौजूद रहे।
इसके अलावा आशीष पाटोदिया, वंदना, शिप्रा, हरी मुसद्दी, रामस्वरूप गुप्ता एडवोकेट सहित समाज के अन्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। समाज की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


