More
    Homeराजस्थानअलवरगोवर्धन-जयपुर एसी डीलक्स बस सेवा, यात्रियों को राहत के साथ महिलाओं को...

    गोवर्धन-जयपुर एसी डीलक्स बस सेवा, यात्रियों को राहत के साथ महिलाओं को 50% किराया छूट

    नई एसी बस सेवा से सफर आसान, महिलाओं के लिए किराया छूट और आधुनिक सुविधाओं का लाभ

    कठूमर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोवर्धन-जयपुर-गोवर्धन मार्ग पर एसी डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सेवा से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

    यह बस वैशाली नगर डिपो से संचालित होगी, जिसमें एयर कंडीशनर, पुश-बैक सीट, पर्याप्त लगेज स्पेस और हैंड-आर्म रेस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    दौसा होते हुए जयपुर पहुंचेगी बस

    यह बस डीग, नगर, कठूमर, खेरली, महुआ, बालाजी मोड़, सिकंदरा और दौसा होते हुए जयपुर पहुंचेगी। लंबे समय से इस रूट पर बेहतर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

    सुबह 7 बजे गोवर्धन से रवाना

    समय सारणी के अनुसार बस गोवर्धन से सुबह 7 बजे रवाना होगी और डीग (7:45), नगर (8:30), कठूमर (8:50), खेरली (9:15), महुआ (10:00), बालाजी मोड़ (10:30), सिकंदरा (11:00) और दौसा बायपास (11:30) होते हुए दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में जयपुर से बस दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 3:30 बजे दौसा बायपास, 4 बजे सिकंदरा, 4:30 बजे बालाजी मोड़, 5 बजे महुआ, 5:45 बजे खेरली, 6:10 बजे कठूमर, 6:30 बजे नगर, 7:15 बजे डीग होते हुए रात 8 बजे गोवर्धन पहुंचेगी।

    443 रुपये किराया, महिलाओं को आधा शुल्क

    यह बस करीब 224 किलोमीटर की दूरी लगभग 6 घंटे में तय करेगी। एक तरफ का किराया 443 रुपये निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत किराया छूट दी जा रही है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुलभ और किफायती हो सकेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here