More
    Homeराजस्थानखैरथलदवा स्टोर में AC लगाने की मांग पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, CMHO...

    दवा स्टोर में AC लगाने की मांग पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, CMHO ने लिया त्वरित संज्ञान

    दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर उठी मांग, DDC और दवा स्टोर में तापमान नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

    खैरथल-तिजारा। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला शाखा खैरथल–तिजारा द्वारा जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दवा वितरण केंद्रों (DDC) एवं दवा स्टोर में एयर कंडीशनर (AC) लगाने की मांग उठाई गई है। इस मांग पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अरविंद गेट ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

    संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण दवाइयों के सुरक्षित भंडारण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक तापमान दवाइयों की प्रभावशीलता को प्रभावित कर सकता है तथा कई दवाइयों में रासायनिक परिवर्तन की आशंका भी बनी रहती है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

    इस संबंध में जिला अस्पताल (DH), उप जिला अस्पताल (SDH), सेटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों के दवा स्टोर और DDC में तापमान नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने ज्ञापन प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। ज्ञापन में सभी दवा स्टोरों में AC लगाने के साथ-साथ तापमान मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने की भी मांग की गई, ताकि दवाइयों का सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।

    इस दौरान राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरज यादव, रोहित खंडेलवाल, करण कौशिक, मनीष शर्मा एवं योगेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here