More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में खाता विभाजन से नन्नू को मिली राहत

    ग्रामीण सेवा शिविर में खाता विभाजन से नन्नू को मिली राहत

    सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड का विभाजन होने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता हुआ आसान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत तिगरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम सेढू का नंगला निवासी नन्नू को सह-खातेदारी भूमि के राजस्व रिकॉर्ड का विभाजन कर राहत प्रदान की गई।

    शिविर के दौरान नन्नू ने अपनी सह-खातेदारी भूमि के विभाजन के संबंध में परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आपसी सहमति से मौके पर ही खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर दी तथा संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध करा दिए।

    लाभार्थी नन्नू ने बताया कि सह-खातेदारी भूमि होने के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में तत्काल समाधान मिलने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का निस्तारण हो गया।

    शिविर में उपस्थित अन्य ग्रामीणों ने भी त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। लाभार्थियों ने कहा कि ऐसे सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here