More
    Homeराजस्थानजयपुरग्राम रथ अभियान में शामिल हुए शिक्षा मंत्री दिलावर, ग्रामीणों को योजनाओं...

    ग्राम रथ अभियान में शामिल हुए शिक्षा मंत्री दिलावर, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

    अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद, चौपाल में समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

    जयपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “ग्राम रथ अभियान” के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी ऑडियो-वीडियो मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है, जिसमें सुशासन, पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

    ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत कोटा जिले की ग्राम पंचायत बुद्धखान, ब्लॉक खैराबाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अभियान में शामिल हुए। उन्होंने चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद कर अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिलवाई तथा पात्र एवं वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

    शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव पेटिका में अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

    अभियान के दौरान ग्राम पंचायत अरण्डखेड़ा के ग्राम झोपड़िया में ग्रामीणों ने योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। श्रीमती यशोदा बाई ने बताया कि वे पहले झोपड़ी में निवास करती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता मिली, जिससे उनका पक्का मकान बन सका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

    ग्राम रथ अभियान के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास सहित 13 विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रचार सामग्री और ऑडियो-वीडियो संदेशों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

    अभियान के दौरान स्थानीय भाषा एवं लोक शैली में कलाकारों द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। क्विज एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। संध्या चौपाल एवं रात्रि चौपाल के जरिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

    राज्य सरकार द्वारा ग्राम रथ अभियान की गतिविधियों और रथों के संचालन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here