More
    Homeराजस्थानअलवर200 फीट सड़क हादसे में युवक की मौत, भारत पेट्रोलियम ट्रक की...

    200 फीट सड़क हादसे में युवक की मौत, भारत पेट्रोलियम ट्रक की टक्कर से साथी गंभीर घायल

    हनुमान चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, काम से लौट रहे दो बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर

    अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत 200 फीट रोड स्थित हनुमान चौराहे के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब भारत पेट्रोलियम के एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

    थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान फतेह सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम मनीष बताया गया है। दोनों युवक सैंथली गांव के निवासी थे और भुगोर क्षेत्र में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। शुक्रवार शाम काम समाप्त करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here