More
    Homeराजस्थानखैरथलजब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो अब आस किससे लगाई जाए-...

    जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो अब आस किससे लगाई जाए- टीकाराम जूली

    टीकाराम जूली ने उठाए सवाल, दलित बालक मामले में कार्रवाई की मांग और पुलिस भूमिका पर निशाना

    खैरथल-तिजारा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भिवाड़ी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो आमजन किससे उम्मीद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में पुलिस हिरासत में मौतों के मामले चिंताजनक स्थिति में हैं।

    उन्होंने कहा कि भिवाड़ी पुलिस द्वारा झिवाना निवासी नाबालिग दलित बालक लोकेश के साथ की गई कथित मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है और यह कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। उनके अनुसार प्रदेश में गरीबों, दलितों और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार भयावह रूप ले चुके हैं।

    टीकाराम जूली ने कहा कि पीड़ित बालक लोकेश अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही, जो स्थिति को और गंभीर बनाता है।

    उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा जैसा प्रतीत होता है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here