More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    रेलवे ने जारी किया परिवर्तित मार्ग का शेड्यूल, यात्रियों से अपडेट देखकर यात्रा करने की अपील

    जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य के चलते कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 तथा पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर अंडर रेलवे ब्रिज (आरयूबी) लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण विभिन्न ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कार्य अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के मार्ग बदले गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है।

    इन रेल सेवाओं का मार्ग रहेगा परिवर्तित

    गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा, जो 9 मई 2026 को भुज से रवाना होगी, अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहरेगी।

    गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, 10 मई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर जयपुर-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।

    गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा को भी परिवर्तित कर डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर और लोहारू स्टेशनों पर ठहरेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा 9 मई को रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन लोहारू, सादुलपुर, चूरू और रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज रेलसेवा 10 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।

    गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा रेलसेवा भी रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी और नारनौल, नीमकाथाना तथा रींगस में ठहराव करेगी।

    गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 9 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना और नारनौल में रुकेगी।

    गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा 10 मई को रेवाड़ी-रींगस-जयपुर मार्ग से संचालित की जाएगी।

    इसके अलावा गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती रेलसेवा भी रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से चलेगी तथा नारनौल, नीमकाथाना और रींगस में ठहराव करेगी।

    गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा को जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर और लोहारू स्टेशनों पर रुकेगी।

    वहीं, गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा भी रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी और अटेली, नारनौल, नीमकाथाना तथा रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन अस्थायी रूप से किए गए हैं। आरयूबी लॉन्चिंग कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात पुनः सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here