More
    Homeअपराधढिगावड़ा में ज्वेलर्स दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, लाखों के जेवरात...

    ढिगावड़ा में ज्वेलर्स दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, लाखों के जेवरात चोरी

    शटर तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, ज्वेलर्स के विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

    राजगढ़। जिले के ढिगावड़ा कस्बे में देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर फायरिंग भी कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित नरेंद्र सोनी की ज्वेलरी दुकान पर देर रात करीब 8 से 10 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाश एक कैंपर गाड़ी में आए थे और उन्होंने दुकान के शटर का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। दुकान के ऊपर मकान में रह रहे परिजनों को आवाज सुनाई दी तो उन्होंने अन्य घरवालों को जगाया और ऊपर से बदमाशों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

    ज्वेलर्स परिजनों के विरोध के बावजूद बदमाश दुकान से करीब 3 से 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। हालांकि दुकान में रखी तिजोरी को ले जाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन बदमाश उसमें सफल नहीं हो सके।

    परिजनों का आरोप है कि जब बदमाशों पर पत्थर फेंके गए तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

    घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं तकनीकी टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here