More
    Homeराज्यजालौरमुख्यमंत्री ने जालोर दौरे में ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों को...

    मुख्यमंत्री ने जालोर दौरे में ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश

    पंसेरी गांव में सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    जालोर। भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जालोर जिले के पंसेरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सुबह गांव में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से रामा-श्यामा की तथा कृषि और पशुपालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल जा रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें चॉकलेट और टॉफियां वितरित कीं तथा अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने साफा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने गांव के मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव की चौहटा पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जिला कलक्टर को सुंधा माता मंदिर से मालवाड़ा तक तथा पंसेरी गांव से नीलकंठ महादेव तक सड़क उन्नयन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    साथ ही पंसेरी में खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हीकरण, जल आवश्यकता की पूर्ति हेतु एनीकट निर्माण की व्यवहार्यता रिपोर्ट, मालवाड़ा में सब्जी मंडी निर्माण, नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री ने जालोर जिले के लिए बजट घोषणाओं के तीव्र क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सुंधा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

    इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. विश्नोई, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here